सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वर्तमान समय में शिक्षा एवं शिक्षक की भूमिका



गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वर:, गुरुर साक्षात परम ब्रम्ह तस्मै श्री गुरुवे नमः||

भारत की सभ्यता संस्कृति में गुरु को देवता तुल्य समझा जाता है| गुरु का शाब्दिक अर्थ है अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाना अर्थात,  पथ प्रदर्शक दिशाहीन को दिशा दिखाना | परंतु वर्तमान समय में शिक्षक और शिक्षा दोनों ही पर ही   बदलाव का प्रभाव पड़ा है| शिक्षा प्राप्त करना अर्थात अच्छी नौकरी प्राप्त करना , जबकि  शिक्षक शिक्षा जैसे दान कार्य को एक व्यवसाय के रूप में देखने लगे है | शिक्षा देना और शिक्षा प्राप्त करना धन कमाने का साधन मात्र  बनकर रह गया है |शिक्षक और शिक्षा किसी भी समाज के सर्वांगीण विकास का आधार स्तम्भ होती है, परंतु शैक्षणिक संस्थान सरकारी हों या गैर सरकारी बेहतर सुविधाओं के बदले धन अर्जन करना, एक साधन मात्र लक्ष्य बन गया है |आज किसी भी शिष्य को प्रगति के पथ पर अग्रसर होता देख शिक्षक गौरवान्वित होते हैं | परन्तु कुछ शिक्षकों का शिक्षण के प्रति उदासीनता का भाव मन को  आहत करता है |आज के समय में शिक्षकों का शिक्षा के प्रति विमनस्क भाव के कारण उनके  सामाजिक स्थान और गरिमा में  गिरावट आई है | उन्हें अपने दायित्वों के निर्वाहन को समझना होगा कि भविष्य का निर्माण उन्ही के हाथों में है| "गुरु गोविंद दोऊ खड़े काको लागूं पाय, बलिहारी गुरु आपनों जो गोविंद दियो बताए" कबीर के इस दोहे में शिक्षक को देवताओं के ऊपर बताया गया है| वर्तमान परिवेश में  शिक्षकों को अपना कर्तव्य समझना होगा नई पीढ़ी के  भविष्य का निर्माण उन्ही के हाथों में है | अगर ऐसा ना हों पाया तो हमारे देश का भविष्य दिशाहीन हों जायेगा |

स्वेता गुप्ता "स्वेतांबरी"
स्वरचित /मौलिक सर्वाधिकार सुरक्षित

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

31वाँ हिंदी मेला

विगत कई वर्षों से गीता दी ( गीता डूबे) और शिप्रा दी ( डॉ शिप्रा मिश्रा) मुझे हिंदी मेले के विषय में बताती रही थी,और दोनों विभूतियों का यही प्रश्न था कि "आप हिंदी मेला क्यों नहीं जाती हो' | क्योंकि नौकरी पेशा, शिक्षिका हूं तो घर की जिम्मेदारियां अपने कर्म क्षेत्र की जिम्मेदारी मुझे रोकती रही | सौभाग्यवश इस वर्ष मुझे इस मेले में शिरकत करने का समय और अवसर भी मिल गया | हिंदी मेला की सदस्यता प्राप्त करके हिंदी मेले में जाना प्रारंभ किया कई कार्यक्रमों की रूपरेखा मैंने देखा, और सभी को इन कार्यक्रमों की तैयारी बड़े ही लग्न के साथ करते हुए देखा , इस मेले में बड़े-बड़े साहित्यकारों का जमावड़ा देखा और क्योंकि 26 तारीख को यह कार्यक्रम प्रारंभ होने वाला था और 1 जनवरी तक यह कार्यक्रम चलता तो 26 को मेरी एक और कार्यक्रम थी रिसड़ा में जिसके कारण में प्रथम दिवस मेले में उपस्थित नहीं रह सकी, किंतु उसके बाद 27 दिसंबर 2025 से मैं लगातार प्रतिदिन मेले में शिरकत करती रही | उसके समापन दिवस तक भी मेले में मेरी उपस्थित रही, हालांकि ज्यादा देर तक रुक ना सकी |  कोलकाता के विद्यालयों में शिक्ष...

हाय मेंरी हिंदी!

 आज बड़े दिनों बाद कालीघाट जाने का अवसर मिला मां के दर्शन की बड़ी इच्छा थी, सोचा कि चलो नवरात्रि के शष्टि के दिन मां के दर्शन कर आएं | भक्ति भावना से परिपूर्ण होकर मां के दर्शन हेतु मंदिर के प्रांगण में पहुंच तो गई पर कुछ तो वहां की कुव्यवस्था, पंडाओं के मनमाना दक्षिणा वसूलने की स्थिति को देखकर मन बहुत उदास था | लग रहा था कि अब वर्तमान के समय में हर जगह व्यापारियों का बोलबाला हो रहा है चाहे वह कोई भी स्थान क्यों ना हो! वी आई पी दर्शन के नाम पर, वी आई पी लाइन के नाम पर जितने भी श्रद्धालु वहां पहुंचे थे उनसे मनमाना रकम वसूलना व्यापार नहीं तो क्या है ? और सबसे बड़ी विडंबना की बात तो यह है कि यह सब कुछ प्रशासन के सामने उनके समक्ष हो रहा था|  जब किसी श्रधालू ने उनसे पूछा कि सर क्या यह वी आई पी जैसी भी कोई व्यवस्था है क्या? तो उन्होंने कहा हमें इसके बारे में कुछ नहीं पाता जबकि ठीक उनके सामने बिल्कुल सामने यह सारी व्यवस्था चल रही थी |  खैर मन मसोस कर माँ के दर्शन हेतु वहाँ गई थी, बस उसी श्रद्धा को मन में रखते हुए किसी तरह अंदर पहुंची तो,जो चित्र मैंने यहां प्रस्तुत क...

निजता रही क्या?

आभासी पटल बड़ा मजेदार लगता है| फेसबुक, इंस्टाग्राम,युटुब आदि जाने ही कितने आभासी पटल है,जिसमें मैं अक्सर देखती हूं लोग अपने खाने के, घूमने के अक्सर फोटो डालते रहते हैं | क्या यह निजता का हनन नहीं है? ये प्रश्न बार-बार मेरे मन में कौंधता रहता है | एक अंग्रेजी में शब्द है privacy क्या य इस शब्द की महत्ता रही हमारे जीवन में | हम अक्सर इन मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखते हैं कि लोग दिनचर्या के भी वीडियो और फोटोस डालते रहते हैं, क्या यह सही है? कि हम अपनी दैनिक क्रिया को भी इन मीडिया प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन के रूप में डालें, क्या हम मनोरंजन के पात्र बनकर रह गए हैं? लाइक, कॉमेंट्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए हम भूल गए हैं की एक समय था जब लोग हमें जानने के लिए हमें पहचानने के लिए हमसे मिलने आते थे, वार्तालाप होते थे, परिचर्चाऐं होती थी| किंतु यह बहुत ही अफसोस की बात है कि अब हम लोगों के जीवन को मीडिया प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन के रूप में देखने लगे हैं| कहां रही हमारी निजता और क्या हमारा निजी जीवन केवल और केवल मनोरंजन का साधन मात्र बनकर रह गया | यह विचार मेरे खुद के हैं और यह विचार बार-बार मेरे ...